चतरा, अप्रैल 25 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के बजरंगबली मोहल्ला में गुरुवार की देर रात एक अनियंत्रित हाइवा मकान, चारदीवारी के साथ-साथ सड़क के किनारे खड़ा ट्रैक्टर थ्रेसर मशीन में जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि कटकमसांडी डिपो से हाइवा वाहन कोयला अनलोडिंग कर टंडवा जा रहा था। इसी क्रम में बजरंगबली मोहल्ला स्थित पाठक दांगी के खड़े ट्रैक्टर व थ्रेसर मशीन, ब्रह्मदेव के चारदिवारी में टक्कर मारते हुए लक्ष्मण प्रसाद घर में जा घुंसा। इस घटना में करीब 10 लाख रुपया के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के पश्चात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पाठक दांगी का ट्रैक्टर व थ्रेसर मशीन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं ब्रह्मदेव दांगी की चारदीवारी क्षतिग्रस हो गया। जबकि लक्ष्मण प्रसाद का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। समाचार लिखे जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.