अररिया, फरवरी 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शनिवार के सुबह सदर रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने पहले अखबार वितरक उदयकांत झा की बाइक को ठोकर मार दी फिर इसके बाद करीब 100 मीटर आगे जाकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया और नीचे बना शिलान्यास स्थल टूटकर बिखर गया। घटना के दौरान स्कॉर्पियो वाहन के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई और वह बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान की नहीं हुई। घटनास्थल की स्थिति देखकर लोग इसे महज संयोग मान रहे हैं कि कोई बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अखबार वितरक उदयकांत झा शनिवार सुबह आनंद कुंज के सामने अपनी बाइक खड़ी कर अखबार देने अंदर गए हुए थे। उसी दौरान तेज रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.