पटना, दिसम्बर 7 -- फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार छह लोग घायल हो गए। जबकि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में बिहारशरीफ निवासी साहिल कुमार, खुसरूपुर के अतुल कुमार, अमित कुमार, करण कुमार, अरविंद कुमार और रमेश कुमार शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को फतुहा अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाद पीएमसीएच भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल साहिल और अतुल की हालत चिंताजनक बताई जाती है। शुक्रवार की देर रात हाजीपुर से खुसरुपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सोनारू मोड़ के पास एक खड़े ट्रक से टकरा गई। यह पूरी दुर्घटना पास में लगे एक सी...