आजमगढ़, नवम्बर 26 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डिहिया जलालपुर गांव में अंडर पास के करीब स्कार्पियो के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल चालक की उपचार के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गयी। घायल चालक का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकलालधर गांव निवासी 45 वर्षीय सुबाष चौहान स्कार्पियो चलाते थे। 22 नवंबर को स्कार्पियो से बाजार गए थे, दोपहर में रानी की सराय के रूदरी मोड़ से घर लौट रहे थे। डिहिया जलालपुर गांव पास वे पहुंचे थे। इस दौरान सड़क पर जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। इस हादसे में स्कार्पियो चालक सुबाष चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ...