लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तेतरहट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव स्थित मुख्य सड़क पर सोमवार को अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 112 डायल पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पीड़ित की गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के केंदी गांव निवासी स्व. जनार्दन महतो के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार एवं युवति की पहचान कबैया थाना क्षेत्र के गौशाला गली निवासी गणेश साव की 25 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में हुई। दोनों ही पीड़ित जमुई से लखीसराय लौट रहे थे। श्वेता कुमारी ऑटो से जबकि राजेश बाइक से आ रहा था। श्वेता ने बताया कि दुर्घटना से महज ...