औरंगाबाद, मई 29 -- देव थाना क्षेत्र के गंजेडिया स्थान के पास गुरुवार सुबह एक इको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वाहन चला रहे सिलाड खुर्द गांव के मनोज सिंह घायल हो गए जबकि गाड़ी में सवार पांच अन्य लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार मनोज बारात से लौट रहे थे। इसी क्रम में वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया। वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका पैर फ्रैक्चर हुआ है लेकिन हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.