गौरीगंज, जनवरी 2 -- अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बाइक पर बैठी युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने शुरू की जांच जामो। संवाददाता पत्नी की दवा कराने बाइक से जा रहे युवक को अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी जामो लाने पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर ढबिया निवासी दिलीप कुमार पांडेय पुत्र स्व. राममूरत पांडेय शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वह जामो-मुसाफिरखाना मार्ग पर रेसी गांव के करीब पहुंचे तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.