अररिया, फरवरी 11 -- जोकीहाट, (एस)। मंगलवार की सुबह एनएच-327 ई स्थित रानी चौक के पास अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने एक 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सड़क पार कर रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन व्यक्ति को कुचलते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि इस हादसे के बाद भी सड़क पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ और स्थिति सामान्य बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शुरुआती का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.