गंगापार, दिसम्बर 1 -- दरवाजे पर खड़े युवक को एक अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक को गंभीर चोटें आयीं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से युवक को सीएचसी मांडा भेजा। चोट अधिक होने के कारण युवक को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। थाना क्षेत्र के भारतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित कुखुड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार मिश्रा पुत्र यज्ञ नारायण मिश्रा अपने घर के बाहर सड़क पर सोमवार सायं खड़े थे। इसी दौरान सामान लादकर एक अनियंत्रित मैजिक मांडा रोड की ओर से आयी और अजय को टक्कर मार दी। अजय मैजिक के साथ दूर तक घिसटते रहे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस 108 से सीएचसी मांडा भेजा, लेकिन चोटें अधिकारी होने के कारण उनको सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज हेतु यसआरयन प्रयागराज भेजा गया। भीड़ का लाभ...