गिरडीह, फरवरी 16 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला मोड़-चिचाकी रोड अंतर्गत डोरियो/यमुनिया स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के निकट अनियंत्रित होकर एक बोलेरो रविवार को नहर में गिर गई। बताया जाता है कि बीस फीट नीचे नहर में बोलेरो गिर गई थी। इस घटना में बोलेरो के ड्राइवर सहित तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। बता दें कि तिरला मोड़ - चिचाकी रोड सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के बाद चकाचक हो गया है। ऐसे में इस रोड होकर वाहन सरपट दौड़ते हैं। इस बीच प्रज्ञान पब्लिक स्कूल से महज एक सौ मीटर आगे नहर है और उस पर संकरा पुल बना हुआ है। एक साथ दो वाहन इस पुल से होकर क्रास तो कर हीं नहीं सकते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि घुमावदार जगह पर पुल बना हुआ है। वह भी दोनों छोर से घुमावदार है। यदि आप चिचाकी तरफ से बगोदर आ रहे हैं या फिर बगोदर तरफ से चिचाकी क...