गंगापार, जून 2 -- मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत औता गांव में रविवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारात से लौटते समय अनियंत्रित हुई बोलेरो वाहन दीवार से टकराकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उरुवा विकास खंड के सोनाई गांव निवासी अंकित दुबे रविवार को बोलेरो लेकर एक बारात में गए थे। देर रात लौटते समय औता के पास उनकी बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और एक दीवार से टकराते हुए नहर में जा गिरी। दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को तुरंत वाहन से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.