गोरखपुर, मई 27 -- कैंपियरगंज,हिन्दुस्तान संवाद कैंपियरगंज के धानी-फरेंदा मार्ग पर संतनगर चौराहे पर सड़क पार कर रही किशोरी को बचाने में बोलेरो अनियंत्रित होकर पाल कटरे में घुस गई। इसमें किशोरी घायल हो गई। संयोग ठीक था कि बड़ी अनहोनी होने से बच गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम करीब चार बजे एक बोलेरो सिद्धार्थनगर जनपद से फरेंदा की ओर जा रही थी। कैँपियरगंज के संतनगर चौराहे पर 12 वर्षीया किशोरी अंजनी सड़क पार कर रही थी। इतने में बोलेरो समीप आ गई। किशोरी को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पाल कटरे में घुस गई। कटरा की दुकान में क्षति पहुंची। बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में किशोरी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन किशोरी को सीएचसी बनकटी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.