जौनपुर, फरवरी 12 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर बुधवार रात एक बजे के आसपास हसनपुर गांव के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। बोलेरो में बैठे एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय विपिन पांडेय पुत्र बृजेश पांडेय निवासी हरखमलपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर एवं 20 वर्षीय शुभम सिंह पुत्र राजबीर सिंह निवासी ग्राम भीदीयुरा, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर दोनो बोलेरो में बैठकर प्रयागराज से जौनपुर जा रहे थे। जैसे ही जौनपुर सीमा क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास पहुंचे ही थे अचानक बोलरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दीवार से टकरा गई जिससे बिपिन पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.