हाजीपुर, फरवरी 16 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा प्रखंड के महिसौर थाना क्षेत्र के सोहरथी गांव में शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो से धक्का लगने से साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान महिसौर थाना के कपसारा निवासी सुरेश मंडल के रूप में की गई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों के अनुसार बोलेरो तेज रफ्तार में थी। वही स्थानीय लोगों के अनुसार चालक नशे में था। जिसके कारण तेज रफ्तार बोलेरा अनियंत्रित होकर पहले साइकिल सवार को धक्का मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुरेश मंडल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा पहुंचाया गया। घटना के बाद बोलेरो वाहन मौके पर ही पड़ा हुआ था तथा चालक भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.