मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के नौगवां मोहल्ले में शुक्रवार की रात अनियंत्रित बोलेरो कच्चे मकान में घुस गई। बोलेरो से बचने में गृहस्वामी, उनकी मां और बेटा गिरकर जख्मी हो गए। बगैर नंबर की बोलेरो मध्य प्रदेश की ओर से मिर्जापुर जा रही थी। रात लगभग ग्यारह बजे जैसे ही भैसोड़ बलाय पहाड़ के पास पहुंची। तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बब्बू कोल के कच्चे मकान में घुस गई। संयोग ठीक था कि बोलेरो आते देख करवाचौथ की पूजा के बाद घर के बाहर संगीत गा रही महिलाएं व बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं दरवाजे से भागने के दौरान गृहस्वामी 42 वर्षीय बब्बू कोल, उनकी मां 65 वर्षीय महराजी देवी और 20 वर्षीय पुत्र करन को मामूली चोट आई। पास के अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.