छपरा, जनवरी 27 -- छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर सेंगर टोला गांव के पास हादसा बालू से लदे ट्रक को छोड़कर भागा ड्राइवर छपरा, हमारे संवाददाताl छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर सेंगर टोला गांव के पास सोमवार की देर संध्या एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी श्री किशुन चौधरी के पुत्र कन्हैया चौधरी के रूप में हुई है। वह रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के समसुद्दीनपुर मोहल्ले का रहने वाला बताया जाता है । घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। कन्हैया चौधरी शहर के श्याम चक में बाइक मिस्त्री का काम करता था। गणतंत्र दिवस की शाम करीब साढ़े छह बजे वह रोज़ की तरह अपना काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेंगर टोला गांव के समीप छपरा-मांझ...