चतरा, मई 6 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करमा के दनदाहा घाटी के समीप सड़क के एक पेड़ में अनियंत्रित बाईक ने टक्कर मार दी। जिसमे सरगांव गांव निवासी महेंद्र यादव घायल हो गये। वे अपने घर से सोंकी शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच श्री यादव ने दनदाहा घाटी में अपना बाईक का संतुलन खो दिया। पेड़ से टकराने के बाद वे सड़क पर जा गिरे। ग्रामीणों ने उन्हे इलाज के लिए इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही जबतक मयूरहंड पुलिस दनदाहा घाटी पहुंची। और मामले का जायजा लिया। बता दें कि सड़क किनारे लगा पेड़ दुर्घटना का आमंत्रण हमेशा करता रहता है। इसका शिकार लोग होते रहते है। दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा चुके है। लेकिन वन विभाग अब भी बेखबर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.