फतेहपुर, दिसम्बर 4 -- खागा। छीमी गांव से वापस लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर चुटहिल हो गए। वंशी का पुरवा निवासी हरिकृष्ण सिंह व उनकी गर्भवती पत्नी अंजू यादव अकोढ़िया मोड़ के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों को एम्बुलेन्स की मदद से सीएचसी हरदो पहुंचाया गया। अंजू के सिर में गंभीर चोट के कारण सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...