मिर्जापुर, जनवरी 19 -- हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के हथेडा गांव में रविवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया गया।स्थानीय थाना क्षेत्र के अहूगी कलां गांव निवासी शिवस्वरूप 32 वर्ष रविवार की देर रात बाइक से हलिया के अहूगी कलां के पचपेड़वा मोहल्ला जा रहा था। जैसे ही वह हथेडा गांव के पास पहुंचा। बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे गिर जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों ने 112 पुलिस एवं 108एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां तैनात चिकित्सक डॉ. विवेक खरे ने घायल का प्राथमिक उपचार कर युवक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.