औरंगाबाद, जनवरी 15 -- प्रखंड क्षेत्र के पौथु थाना के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर आमस थाना क्षेत्र के रागनियां गांव निवासी ऋषि कुमार यादव के पुत्र मनीष कुमार घायल हो गए। सूचना मिलने पर पौथु थाना की 112 पुलिस टीम ने घायल को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक धनंजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। घायल मनीष कुमार ने बताया कि सामने से आ रहे वाहन को समय पर नहीं देख पाने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिर गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...