मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर, संवाददाता। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई जबकि छोटा भाई जख्मी हो गया। परिजन शव लेकर घर चले गए। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा गांव निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद हनीब अपने छोटे भाई मोहम्मद हफीज के साथ बाइक लेकर घर से निकला और गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने चला गया। पेट्रोल पंप से तेल लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही पेट्रोल पंप से कुछ दूर आगे पहुंचा। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। बाइक से गिरकर दोनों भाई गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में दोनों जख्मी भाइयों को मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान हनीब की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.