भभुआ, फरवरी 12 -- भभुआ। शहर के पूरब काली मंदिर के पास गुरुवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गये। घायलों में भभुआ शहर के वार्ड 25 निवासी नारायण मल्लाह के 16 वर्षीय पुत्र भोला कुमार एवं मोहर चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र दुर्जन कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों लड़के घर से शादी समारोह का सामान लेने बाजार गये थे। सामान लेकर लौटने के दौरान वह दुर्घटना के शिकार हो गए। मारपीट में युवक की हालत गंभीर, किया रेफर भभुआ। तेनुआ गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार को हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 30 वर्षीय सुखदेव बिंद रामगढ़ थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी धर्मू ...