मिर्जापुर, जनवरी 10 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक ही गांव में शनिवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के करौदा गांव निवासी 58 वर्षीय रमेश पटेल तथा मगरदहा गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र ददरा बाजार गए थे। घर गृहस्थी का सामान लेने के वाद वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही करौदा पहड़ी पर पहुंचे। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। बाइक से गिरकर दोनों जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है। इस संबंध म...