सासाराम, जनवरी 8 -- करगहर, एक संवाददाता। सासाराम-चौसा पथ में प्रखंड कार्यालय के समीप गुरुवार को कोचस की ओर तेज रफ्तार से जा रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ा एक युवक में टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...