गंगापार, फरवरी 6 -- सड़क खराब होने से अनियंत्रित बाइक चालक बाइक सहित गिर गया, जिसे भारतगंज चौकी पुलिस मांडा सीएचसी ले आयी, लेकिन चोट अधिक होने के कारण घायल को नाजुक दशा में प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। थाना क्षेत्र के राजापुर ग्राम पंचायत के बंगलिया गांव निवासी 37 वर्षीय अजय कुमार बिंद पुत्र राम लोचन बिंद शुक्रवार दोपहर घर से बाइक से भारतगंज बाजार के लिए निकले। राजापुर कर्णावती नदी के समीप रास्ता पहाड़ी और गड्ढायुक्त होने के कारण बाइक सहित गिरकर बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुँच भारतगंज चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह व सिपाहियों ने घायल को सीएचसी मांडा पहुंचाया। सीएचसी में घायल का प्राथमिक उपचार कर चोट अधिक होने के कारण इलाज हेतु एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। परिजन घायल को सीएचसी के एंबुलेंस 108 से प्रयागराज ले गये। क्षतिग्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.