सोनभद्र, फरवरी 12 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बीजपुर थाना क्षेत्र के मैनहवा-रजमिलान लिंक मार्ग पर बुधवार शाम अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई। वह अपनी बहन को ससुराल छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था। बीजपुर थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी 25 वर्षीय दीपू पुत्र राजनारायण बुधवार को अपनी बहन और जीजा को छोड़ने के लिए बहन के ससुराल गया था। दोनों लोगों को छोड़ने के बाद वह लगभग सात किलोमीटर दूर अपने घर वापस लौट रहा था। बुधवार की शाम लगभग सात बजे जैसे ही वह बीजपुर थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव के पास मैनहवा- रजमिलान लिंक मार्ग पर पहुंचा, तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर ले जाया गया। म्योरपुर अस्पताल में डा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.