औरैया, जनवरी 2 -- कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताया गया कि अज्ञात वाहन द्वारा अचानक कट मारने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। कोतवाली क्षेत्र के चावरपुर गांव निवासी अंकित कुमार सिंह पुत्र महाराज सिंह किसी कार्य से बाइक द्वारा औरैया गए थे। वहां से लौटते समय ब्लॉक रोड स्थित सरकारी अस्पताल के सामने अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को कट मार दिया। इससे युवक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में अंकित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत सामान्य बताई और उसे घर भेज दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक म...