गंगापार, दिसम्बर 13 -- रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे बाइक सवारों की बाइक पेड़ से टकरा गयी। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत लतीफपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मानिकचंद्र पुत्र भारतलाल मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता था। एक महीने पहले वह घर आया था। वह शुक्रवार शाम अपने मित्र अजय पुत्र लाल बहादुर के साथ अपनी एक रिश्तेदारी में फूलपुर क्षेत्र के रकबवा गया हुआ था। शाम को दोनों बाइक से लगभग नौ बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग के सावडीह गांव के महाकालेश्वर मंदिर के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहां से उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया गया। इस बीच रास्ते में ही मानिकचंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.