बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे किशोर की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कालेज भेजा गया है, जहां पर उसकी मौत हो गई। अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नगनेधी निवासी 16 वर्षीय नितिन श्रीवास पुत्र ओमप्रकाश श्रीवास शनिवार सुबह करीब 5 बजे फतेहगंज से शादी समारोह से वापस लौटते समय थाना बदौसा क्षेत्रान्तर्गत बघेलावाड़ी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे पेड़ से टकरा गयी। जिससे नितिन घायल हो गया, परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...