बलिया, जनवरी 28 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंदह स्थित उमेदा पुलिया के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के नेहता गांव निवासी 40 वर्षीय संजय बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से किसी कार्य से पंदह की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह उमेदा पुलिया के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.