आजमगढ़, जनवरी 29 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमीन अटहरा गांव के पास मंगलवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से युवक की मौत हो गई और भतीजा घायल हो गया। घायल भतीजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कुरांव गांव निवासी 45 वर्षीय हरिश्चंद अपने भाई के साथ मुंबई में पान की दुकान चलाते थे। बहुत दिनों बाद वह घर आए थे। मंगलवार को हरिश्चंद को मुंबई के लिए जाना था। उनके साथ अतरैठ से कई लोग मुंबई जा रहे थे। हरिश्चंद रेलवे स्टेशन जाने के लिए अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ बाजार से टेंपो रिजर्व किए थे। मंगलवार की शाम को हरिशचंद को बाइक पर बैठाकर उनका भतीजा 18 वर्षीय सूरज पुत्र संत कुमार बाजार छोड़ने के लिए जा रहा था। दोनों लोग अतरौलिया थाना ...