रामपुर, जनवरी 5 -- थाना बिलासपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी। इस हादसे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद शाहजहांपुर के वांडा थाना क्षेत्र के नवीजी गांव निवासी त्रिमल सिंह उम्र करीब 36 साल बिलासपुर के ईसानगर में रहते थे। शनिवार की देर शाम वह बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। इस बीच चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। बिलासपुर सीएचसी में इलाज के दौरान त्रिमल सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बाइक चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...