सीवान, सितम्बर 9 -- पचरुखी, एक संवाददाता। छपरा-सीवान मुख्यमार्ग पर थाने के पचरुखी बाजार के समीप सोमवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो महिलाएं जख्मी हो गई। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है। घायलों में पचरुखी बाजार निवासी सरिता देवी व सबिता देवी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर दोनों महिलाएं प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में आई थी, और लौटने के क्रम में अपने किसी रिश्तेदार की बाइक पर सवार होकर वापस लौटी थी। इसी बीच अचानक गाड़ी के आगे किसी बच्चा के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस दुर्घटना में दोनों महिलाएं जख्मी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.