गाजीपुर, जून 17 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाइवे स्थित महरूमपुर तिराहे इनायतपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर डीसीएम में घुस गई। इसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने हालत खराब होते देखकर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बासीपुर पियरी गांव निवासी 24 वर्षीय अर्जुन सोनकर पुत्र टिहुली सोनकर अपने रिश्तेदार फुलवारी कलां निवासी 20 वर्षीय निधि सोनकर पुत्री सुदामा सोनकर को बाइक से लेकर सैदपुर मार्केट करने गया था। जिसके बाद वह दोपहर क़ो अपने घर वापस लौट रहा था। वह महरूमपुर तिराहे के इनायतपुर के पास पंहुचा था कि तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वो बाइक लेकर वहां से गुजर रहे डीसीएम में घुस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.