मिर्जापुर, अप्रैल 21 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी तलरे गांव के पास शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे अनियंत्रित बाइक लगभग चार फीट गहरी खांई में गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एम्बुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने अन्यत्र रेफर कर दिया। चुनार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अखिलेश दुबे की 16 अप्रैल को शादी हुई है। शनिवार की रात बाइक से सोनभद्र जिले के घोरावल के सिहावल गांव जा रहे थे। जैसे ही सेमरी तलरे गांव के पास पहुंचे। तभी राजगढ़ चुनार मार्ग मोड़ पर सेमरी तलरे गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग चार फीट गहरी खांई में चली गई। हादसे में बाइक सवार अखिलेश दुबे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.