बिजनौर, फरवरी 18 -- कस्बा चंदक की ओर से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चंदक की ओर से मंडावर की ओर बाइक से आ रहे तीन बाइक सवार विवेक उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार निवासी आलमपुर उर्फ गंगावाला और अतुल पुत्र योगेन्द्र निवासी गंगावाला थाना किरतपुर एवं मोहित पुत्र नरेश निवासी मंडावर मोहल्ला शाहविलायत बाइक से ग्राम रतनपुर थाना मंडावर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खंभे से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें 22 वर्षीय विवेक उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार निवासी आलमपुर गंगावाला थाना किरतपुर की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों घायल ...