चित्रकूट, दिसम्बर 27 -- सरधुवा थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव के मजरा हीरालाल का पुरवा के पास बिजली लाइन दुरुस्त कर वापस पावर हाउस लौटते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। जिसमें सवार एक लाइनमैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकौंध निवासी 40 वर्षीय राजू मौर्य पहाड़ी स्थित पावर हाउस में संविदा एवं 55 वर्षीय श्यामदेव दुबे निवासी गोपालपुर थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर स्थायी लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को सुबह चिल्लीमल लाइन में खराबी आने की सूचना मिली थी। जिस पर दोनो लाइनमैन बाइक से चिल्लीमल गए थे। वहां से दोपहर करीब दो बजे दोनो लोग लाइन ठीक करने के बाद पेट्रोलिंग करते हुए वापस पहाड़ी आ रहे थे। तभी अरछा बरेठी के मजरा हीरालाल का पुरवा मोड़ के पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.