श्रावस्ती, जनवरी 15 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सतगुरु प्रसाद (45) गुरुवार को बाइक से बहराइच जा रहा था। इस दौरान भिनगा-बहराइच मार्ग पर बरदेहरा मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में सतगुरु गंभीररूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की ओर से घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...