लखीसराय, फरवरी 7 -- लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित पेट्रोल पंप के निकट मुख्य सड़क पर अनियंत्रित बाइक के चपेट में आने से वृद्ध के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के लय गांव निवासी स्व उचित सिंह के 60 वर्षीय पुत्र शालीग्राम सिंह के रूप में हुई। सिर व पैर में गंभीर चोट बताया जा रहा है। पीड़ित की माने तो धक्का मारने के बाद बाइक सवार मदद के बजाय मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...