कौशाम्बी, जनवरी 27 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कोइलहा गांव के पास मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सरायअकिल के किशुनपुर अंबारी गांव निवासी अंशु कुमार पुत्र राजाराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। अंशु के अनुसार वह मंगलवार दोपहर अपनी मां विमला देवी के साथ बाइक से संदीपन घाट क्षेत्र के भैरों भीटी जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिसमें विमला देवी को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए पास के एक निजी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.