आजमगढ़, जनवरी 21 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन कुटिया गांव के पास मंगलवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। हादसे में बस में सवार चालक सहित 15 यात्री घायल हो गए। क्रेन की मदद से बस को निकाला गया। मार्टीनगंज के महुजा मोड़ से निजी बस सप्ताह में एक दिन मंगलवार को पंजाब के पटियाला जाती है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कालेजपुर कठेरवा गांव निवासी सतीश राजभर की बस को चालक 45 वर्षीय गुल्लू निवासी शाहजहांपुर चलाता है। मंगलवार को यात्रियों को लेकर बस मार्टीनगंज से रवाना हुई। यात्रियों ने बताया कि कुछ दूर जाने पर चालक के मोबाइल पर फोन आ गया। जिसके बाद वह बात करने लगा। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में करीब 15 या...