बस्ती, फरवरी 5 -- बस्ती। अयोध्या-बस्ती हाईवे पर देर रात्रि प्याज लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। लोगों के मुताबिक कानपुर से पश्चिम बंगाल जा रहा प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक और उसकी पत्नी और रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों की पहचान ट्रक चालक शिशुपाल पुत्र रामकिशोर, अर्चना पत्नी शिशुपाल निवासी निमदापुर कानपुर देहात और लाल पुत्र लवकुश कटियार निवासी कन्नौज के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...