गंगापार, फरवरी 10 -- कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के धमपारी का गांव समीप अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि मऊआइमा थाने में तैनात सिपाही संजय यादव अपनी बाइक से धमपारी का पूरा गांव समीप नोटिस तामील करवाने गए थे। सड़क के बगल नोटिस तामील करवा रहे थे कि अनियंत्रित पिकअप चालक ने सिपाही की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों की मदद से सिपाही ने पिकअप समेत चालक को हिरासत में ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...