मिर्जापुर, अगस्त 1 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव में बुधवार की रात अनियंत्रित पिकअप ने सास-बहू समेत तीन महिला को रौंद दिया। पिकअप से कुचलकर बहू की मौत हो गई। जख्मी सास और पड़ोस की एक अन्य महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। मृत बहू अपनी सास को भोजन करने के लिए बुलाने गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव निवासी 62 वर्षीया कलावती पत्नी स्व. नचकऊ कोरी रात लगभग दस बजे घर से निकलीं। पड़ोस की 45 वर्षीया चंद्रकली पत्नी विधि नारायण कनौजिया के साथ घर के सामने कुछ दूरी पर बंद नाले के ऊपर बैठकर आपस में बातचीत कर रही थीं। तभी घर से भोजन करने के लिए बहू 33 वर्षीय मनोज कुमारी अपनी सास कलावती को बुलाने आईं। वें अपनी सास कलावती और चंद्रकली के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.