सीवान, मई 25 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह से सीवान महादेवा के पास जाने वाली बाईपास मेन सड़क पर स्थित पनीसरा जिगना मोड़ के समीप तेज अनियंत्रित गति से आरहा पिकअप ने कहर बरपाते हुए एक मजदूर को कुचल दिया। जिससे मजदूर की मौत घटना स्थल पर हो गई। वही चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा। वही एक मजदूर आंशिक रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज किसी निजी क्लिनिक में किया गया। दोनों मजदूर सीवान स्टेशन पर पलदारी कर साइकिल से अपने घर वापस थाना क्षेत्र के बदरजीमी सबल हाता अपने गांव लौट रहे थे। मृतक थाना क्षेत्र के बदरजीमी के सबलहाता निवासी बमबम बहादुर के 40 वर्षीय पुत्र अशोक यादव बताया जाता है, जो सीवान स्टेशन पर मजदूरी करते था। पुलिस शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल घटना को सूचना पाकर थाना अध्यक्ष रूपेश वर्मा एसआई अशोक...