सोनभद्र, फरवरी 21 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के मिसिरा गांव के समीप वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप अनियत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। वहीं पिकअप का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हों गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शक्तिनगर -खड़िया की तरफ से सामान लेकर बीना की ओर जा रहा था। पिकअप जैसे ही मिसिरा गांव के समीप पहुंचा अनियंत्रित होकर दादूराम गुप्ता के घर के बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में चालक बाल-बाल गच गया। फिलहाल घटना की जांच पुलिस कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...