संतकबीरनगर, फरवरी 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनघटा चौराहे पर सोमवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। दो अनियंत्रित ट्रक आमने-सामने से टकराते हुए चौराहे पर स्थित स्वीट हाउस सहित एक अन्य दुकान में जा घुसे। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ट्रक चालक नींद की झपकी में थे, जिससे आमने-सामने आने पर वे वाहनों पर नियंत्रण नहीं रख सके। बचाव के प्रयास में दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर चौराहे पर स्थित दुकानों में घुस गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का शटर, काउंटर और अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर तक स्थिति को देखकर पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए र...