नई दिल्ली, मार्च 15 -- -- हादसे के वक्त गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बुजुर्ग नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मयूर विहार इलाके में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित थार ने स्कूटी सवार दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे स्कूटी सवार बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 73 वर्षीय श्याम चंद के रूप में हुई है जबकि दूसरे बुजुर्ग सूरजमल वर्मा का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि स्कूटी को टक्कर मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.