मऊ, जनवरी 9 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मधुबन-बेल्थरारोड मार्ग स्थित खीरीकोठा हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की तड़के तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल व पेड़ से टकरा गया। इस घटना में चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। गनीमत रही टक्कर के समय पोल से दौड़ रहे करंट प्रवाहित तार में शार्ट सर्किट नहीं हुई। जिससे तेल भरे टैंकर बड़े हादसे से बच गया। लोगों की सूचना पर बिजली आपूर्ति को काट दी गई। तब जाकर चालक व खलासी को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। थाना क्षेत्र के खीरीकोठा हनुमान मंदिर के समीप बेल्थरारोड की ओर से मधुबन की तरफ आ रहा तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकराते हुए पेड़ जा भिड़ा। पोल से सटे पेड़ की वजह से टैंकर को पलटने से बचाव के लिए सहारा मिल गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना ...