रुडकी, मई 12 -- अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का एमवी एक्ट में चालान कर दिया है। रविवार की देर रात को अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी गंगनहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। एक वाहन चालक अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने वाहन दौड़ाने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरवन कुमार निवासी नगंली थाना सरधना जिला मेरठ बताया है। पुलिस ने आरोपी का एमवी एक्ट में चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.